नसीरुद्दीन शाह ने मोदीजी को लेकर दिया विवादित बयान
बॉलीवुड के फेमस एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे पीएम मोदी और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई सवाल किए गए हैं। इस बीच उन्होंने कई ऐसी बातें बोलीं, जिससे खलबली मच गई है।
नसीरुद्दीन शाह से पूछा गया कि आप इस बार किस बदलाव की उम्मीद करते हैं? इस पर एक्टर ने कहा मोदी हेडगियर्स (सिर पर पहनने वाली टोपियां) के शौकीन लगते हैं। ऐसे में वह उन्हें मुस्लिमों वाली टोपी में देखना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हेट स्पीच खत्म हो, वह ज्यादा महिलाओं को पार्लियामेंट में देखना चाहते हैं। नसीरुद्दीन शाह आगे कहते हैं कि मोदी इतने ईगो वाले हैं कि कभी गलती स्वीकार नहीं करते हैं।
