रूस का बड़ा कदम, मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज में बंद की डॉलर और यूरो में ट्रेडिंग
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही दुनिया के कई देश रूस के खिलाफ हो गए। इनमें अमेरिका समेत वेस्ट के दूसरे देश सबसे आगे रहे और खुले तौर पर न सिर्फ रूस का विरोध किया, बल्कि रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए। इतना ही नहीं, इन देशों में रूस की संपत्ति भी जब्त कर ली गई। इन सब वजहों से रूस को काफी नुकसान भी हुआ। ऐसे में रूस ने भी कुछ समय पहले रूस में इन देशों की संपत्तियों को ब्लॉक और जब्त करने का फैसला लिया और इन देशों पर प्रतिबंध भी लगाए। पर हाल ही में रूस ने एक और बड़ा फैसला लिया है जिससे अमेरिका समेत वेस्ट के दूसरे देशों को भी झटका लगेगा।