आंध्र प्रदेश और ओडिशा के नए मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी करेंगे शिरकत
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज नए मुख्यमंत्री शपथ लेने वाले हैं। जहां आंध्र प्रदेश में टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, ओडिशा में मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। बताया जा रहा है कि इन दोनों मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। आंध्र प्रदेश के अधिकारी तेलुगु देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू के राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए कृष्णा जिले के गन्नावरम मंडल में केसरपल्ली आईटी पार्क के पास 14 एकड़ में एक खूबसूरत आयोजन किया जाएगा।