Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

दिल्ली में चुनाव से पहले हो सकता है खेला, पूर्व कांग्रेसी सीएम के बेटे ने की PM Modi की तारीफ

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के वीडियो का हिस्सा शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को याद कर रहे हैं। दिल्ली में 25 मई को 7 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव से ठीक पहले संदीप द्वारा किए गए ट्विट से कई तरह से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। संदीप पहले से ही पार्टी से नाराज बताये जा रहे है। सूत्रों के मुताबिक, जब पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट दिया गया था तो इसका भी उन्होंने विरोध किया था। वो दिल्ली में आप-कांग्रेस के बीच हुई गठबंधन के भी खिलाफ थे। अब वोटिंग के कुछ घंटे पहले उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में जो कहा है उसे देखकर कहा जा सकता है बीजेपी के लिए यहां अच्छे संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *