मानवेन्द्र सिंह की भाजपा में वापसी पर क्या बोले रविन्द्र सिंह भाटी
बाड़मेर। भाजपा के दिग्गज नेता स्व. जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह की भाजपा में वापसी हो गई है। कांग्रेस ने उनको लोकसभा 2018, 2019 और विधानसभा 2023 दोनों चुनाव लड़ाए, लेकिन वे दोनों ही हार गए। मानवेन्द्र 1999 में लोकसभा का चुनाव लड़कर बाड़मेर में भाजपा का नया चेहरा बने, लेकिन वे कांग्रेस के सोनाराम चौधरी से हार गए। 2004 में भाजपा से जीतकर सांसद बने, लेकिन 2009 में दुबारा हार गए। 2013 में उन्होंने भाजपा से ही शिव से विधायक का चुनाव जीता, लेकिन लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया। जसवंत सिंह ने बाड़मेर से निर्दलीय चुनाव लड़ा। मानवेन्द्र सिंह इसके बावजूद 2018 तक भाजपा में ही रहे।