Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

राघव चड्ढा की जा सकती थी आंखों की रोशनी, ब्रिटेन में करवा रहे सर्जरी, केजरीवाल के मंत्री का बयान

आम आदमी पार्टी के चर्चित चेहरे और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ना तो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन में दिखाई दिए और ना ही किसी चुनावी सभा में। जिसके बाद से लगाता सवाल उठ रहे थे कि आखिर राघव चड्ढा कहां है?

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आप सांसद राघव चड्ढा की चुनाव प्रचार से अनुपस्थिति पर एक अपडेट साझा किया और कहा कि वह आंख की सर्जरी के लिए यूके में हैं। भारद्वाज ने कहा, “राघव अपनी आंखों में परेशानी के बाद इलाज कराने के लिए ब्रिटेन में हैं। मुझे बताया गया कि यह काफी गंभीर है और अगर समय पर इलाज नहीं दिया जाता तो अंधापन होने की संभावना हो सकती थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *