Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, जवानों ने महिला समेत 7 नक्‍सलियों को किया ढ़ेर

छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल मंगलवार सुबह हुए मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 2 महिला समेत 7 नक्सली कैडर के शव बरामद किए गए।

बता दें कि अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में DRG और STF के जवानों के साथ नक्सलियों का आमना-सामना हुआ। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जहां जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पहले 3 को ढ़ेर किया। फायरिंग जारी ही था इस बीच 4 और आतंकियों की मारे जाने की खबर सामने आई। मौके से महिला समेत कुल 7 नक्सलियों के शव बरामद किया गया है। साथ ही जवानों ने मौके से एक AK47 हथियार के समेत भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान भी कब्जे में किया गया। फिलहाल सभी की शिनाख्त की जा रही है। इलाके में अब भी जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज ने की इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *