Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला समेत 2 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

प्रदेश में सक्रिय माओवादियों के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के द्वारा प्रभावी कार्रवाई होने से वे नए ठिकानों के तलाश में है। इससे के चलते छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश को मिलाकर नए एमएमसी जोन का गठन किया था, लेकिन पुलिस उनके पैर जमाने के पहले उखाड़ने में सफलता की ओर अग्रसर है।

कवर्धा जिले के रेंगाखार थाना क्षेत्र से लगे छग-मप्र सीमा में बालाघाट पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें बालाघाट हाक फोर्स ने दो माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल के सर्चिग किए जाने पर भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री, हथियार, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर झंडे मिले हैं। कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *