Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

इज़रायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट का ईरान को जवाब – ‘हम हैं तैयार’

सीरिया की राजधानी दमिश्क में एयरस्ट्राइक करते हुए ईरान के दूतावास परिसर में बनी एक बिल्डिंग को तबाह कर दिया और 11 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में ईरान का सैन्य सलाहकार और डिप्टी कमांडर मुहम्मद अली रेजा जाहेदी भी मारा गया। साथ ही 7 अन्य ईरानी सैनिकों की भी इस हमले में मौत हो गई। इससे ईरान काफी नाराज़ है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने ईरानी सेना को इज़रायल से इस हमले का बदला लेने का आदेश दे दिया है। साथ ही अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने भी इज़रायल को चेताया है कि ईरान अगले 48 घंटे में इज़रायल पर हमला कर सकता है। लेकिन लगता है इज़रायल इससे चिंतित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *