पेट्रोल-डीजल की कीमत में दो रुपये की कमी
केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में प्रति लीटर दो रुपये की कमी की गई है। घटे हुए दाम देशभर में आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। केंद्र के इस फैसले पर लोगों ने खुशी जताई है।
