खास खबरफीचर्ड

रूस में आज हो रहे राष्ट्रपति चुनाव, पांचवीं बार कमान संभालने को तैयार पुतिन

मॉस्को: रूस में अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए शुक्रवार से मतदान शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मतदान में रूस के साथ ही यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को मतदान की समाप्ति के तुरंत बाद परिणामों की घोषणा होगी। फिलहाल, इस चुनाव को रस्म अदायगी कहा जा रहा है और वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक बार से जीतने और पांचवीं बार देश का नेता बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पर्यवेक्षक इस चुनाव को दो साल पहले यूक्रेन में शुरू किए गए युद्ध को लेकर जनता की राय जानने के एक तरीके के रूप में देख रहे हैं। साल 2000 के बाद से ही पुतिन रूस की सत्ता में बने हुए हैं, इसमें 2008 से 2012 के दौरान प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *