यशस्वी जायसवाल को ICC का सलाम, इस बड़े अवॉर्ड से किया सम्मानित
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला खूब चला था। 22 वर्षीय यशस्वी ने इस सीरीज के पांच मैचों में दो दोहरे शतक के साथ 712 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़े। इसके साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के चलते अब उन्हें आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा गया है। यशस्वी जायसवाल को ये खिताब आईसीसी ने फरवरी के लिए दिया है।
इंग्लैंड को भारत 5 टेस्ट मैच की सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी थी। भारत की इस बड़ी जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे। इसी के चलते यशस्वी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिया गया। वहीं, अब आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड के खिताब से नवाजा है। इस सम्मान को पाकर यशस्वी जायसवाल ने कहा कि मैं इस अवॉर्ड को जीतकर बहुत खुश हूं। भविष्य में मैं और भी ऐसे अवॉर्ड जीतूं ये उम्मीद करूंगा।
