सैलरी देने के लिए पैसे नहीं, सारे ऑफिस कर दिए खाली
नई दिल्ली: कभी देश की सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनियों में शामिल बायजू की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। हालत यह हो गई है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रही है। कंपनी ने बेंगलुरु में हेडक्वार्टर को छोड़कर बाकी सभी ऑफिस खाली कर दिए हैं। इस एडटेक स्टार्टअप के सूत्रों का कहना है कि कंपनी अपने बिजनस की रिस्ट्रक्चरिंग कर रही है और ऑफिस खाली करना उसकी मुहिम का हिस्सा है। बायजू पिछले कुछ महीनों से अपने ऑफिस खाली करने में लगी है। 2022 की शुरुआत में इस कंपनी की वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर से अधिक थी जो अब करीब एक अरब डॉलर रह गई है। पिछले कुछ समय से कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
