Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत की बादशाहत बरकरार

नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (WTC) का रोमांच चरम पर है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में हराते हुए 2-0 से टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। इस तरह डब्‍ल्‍यूटीसी तालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। हाल ही में इंग्लैंड को 4-1 से हराने वाली भारतीय टीम ने पहले पायदान पर है।

मैच जीतने पर 12 अंक दिए जाएंगे। मैच टाई होने पर 6, ड्रॉ होने पर 4 और हारने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। वहीं पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स की बात करें तो जीतने पर 100, टाई पर 50, ड्रॉ रहने पर 33.33 और हारने पर कोई पॉइंट्स नहीं मिलेगा। टीमों को पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स के आधार पर तय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *