अब बगैर रोक-टोक राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं ट्रंप!
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तमाम आपराधिक केस चल रहे हैं। इनमें 2020 में हुए चुनाव में धांधली के केस भी शामिल हैं। जिस पर कैपिटल हिल परिसर में जबरदस्त हिंसा हुई थी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप पर इस आपराधिक केस में छूट दिए जाने पर फैसला सुनाया और कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को इस केस अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए एक और मौका दिया जाना चाहिए। अब डोनाल्ड ट्रंप के इस मामले पर दोबारा 22 अप्रैल को सुनवाई होगी।
