WPL 2024 : मुंबई को पछाड़ टॉप पर पहुंची आरसीबी
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का आगाज काफी रोमांचक रहा है। डब्ल्यूपीएल में पांच टीमों के बीच लीग चरण में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेेेेगा। फिलहाल डब्ल्यूपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर है। वहीं, दूसरे पर मुंबई इंडियंस तो तीसरे पर दिल्ली कैपिटल्स है। जबकि यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स जीत का खाता भी नहीं खोल सकी हैं।
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का आगाज काफी रोमांचक रहा है। अब Points Table में लगातार बदलाव देखने को मिलेंगे। फिलहाल डब्ल्यूपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर है।
