यूक्रेन को मिली बड़ी राहत, यूके देगा 2,574 करोड़ की मदद
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध, जो 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था, को 2 साल पूरे हो गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए रूस की सेना ने यूक्रेन को घेरते हुए हमला कर दिया था। हालांकि 2 साल में भी रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी नहीं मिली है। रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है, जान-माल का नुकसान भी किया है, पर पूरी तरह से कब्ज़ा नहीं किया है। यूक्रेन की सेना ने अपने देश के कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ भी दिया है। हालांकि कुछ जगहों पर रूस की सेना ने कब्ज़ा कर रखा है।
यूक्रेन को लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से युद्ध में उसे काफी मदद मिली है। कुछ देशों ने यूक्रेन की काफी मदद की है जिनमें सबसे आगे अमेरिका रहा है। पर अब अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को दी जाने वाली मदद का बिल पास नहीं हो रहा है जिस वजह से यूक्रेन को युद्ध में मुश्किल हो रही है। कल फ्रांस ने यूक्रेन की मदद जारी रखने का ऐलान किया था और उसके कुछ देर बाद यूके की तरफ से भी एक ऐलान कर दिया गया है।