विदेश

अगर अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया तो हम सौ साल तक लड़ेंगे: मादुरो

काराकास। दक्षिण अमेरिका में हालात युद्ध के मुहाने पर हैं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव इस हद तक बढ़ चुका है कि दोनों देशों की सेनाए। आमने-सामने की तैयारी में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैरेबियन सागर में अपनी सेना को सैन्य कार्रवाई की अनुमति दे दी है, जबकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने भी चेतावनी दी है की अगर अमेरिका हमला करेगा, तो हम सौ साल तक लड़ेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का आरोप है कि वेनेजुएला की नौकाएं ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं। इन हमलों के बाद मादुरो ने राजधानी कराकास के पास बने एक बंकर में शरण ली, जिसकी सुरक्षा के लिए क्यूबा की “ब्लैक वॉस्प” कमांडो यूनिट तैनात है। मादुरो के करीबी सहयोगी डायोसदादो कैबेलो ने सेना अधिकारियों से कहा है कि वे “सौ साल की जंग” की तैयारी करें।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो वेनेजुएला उसे गुरिल्ला युद्ध में उलझा देगा- ठीक वैसे ही जैसे अफगानिस्तान में हुआ था। अमेरिकी खुफिया सूत्रों के मुताबिक मादुरो की योजना है कि अमेरिकी सैनिकों को शहरी इलाकों में कोलेक्टिवोस नामक अर्धसैनिक बलों के जरिए घेर लिया जाए। इन लड़ाकों के पास रूसी एस-300 मिसाइल सिस्टम, एसयू-30 फाइटर जेट, टी-72 टैंक और 6,000 से ज्यादा लग्ला-एसमिसाइलें हैं, जो हेलीकॉप्टरों को गिराने में सक्षम हैं। यही नहीं, कई हथियार हिज्बुल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *