फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान, यूक्रेन के लिए फ्रांस की मदद नहीं होगी कमज़ोर
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 2 साल पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ यह युद्ध आज, 24 फरवरी 2024 को भी खत्म नहीं हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी। पर अब तक रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी नहीं मिली है। रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है, जान-माल का नुकसान भी किया है, पर पूरी तरह से कब्ज़ा नहीं किया है। जिन इलाकों में रूस की सेना ने कब्ज़ा किया था, उनमें से लगभग सभी जगहों से यूक्रेन की सेना ने उन्हें खदेड़ दिया है। इस युद्ध में यूक्रेन के अभी तक टिके रहने की वजह है उसे मिला इंटरनेशनल सपोर्ट। अमेरिकाऔर फ्रांस समेत कुछ देशों ने यूक्रेन की काफी मदद की। युद्ध को 2 साल होने के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बड़ा बयान दिया है।