एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट क्वालिफायर में नेपाल के ओपनर कुशल भुर्तेल ने मलेशिया के खिलाफ 54 गेंद में 126 रन की पारी खेली
एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट क्वालिफायर में नेपाल के ओपनर कुशल भुर्तेल ने मलेशिया के खिलाफ 54 गेंद में 126 रन की पारी खेली। इस शतक के साथ ही वे टी-20 इंटरनेशनल में लगातार दो पारियों में शतक जड़ने वाले दुनिया के 10वें पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने भारत के संजू सैमसन, तिलक वर्मा और इंग्लैंड के फिल साल्ट की बराबरी की।
