रूस की मदद के लिए आगे आया ईरान, भेजी 100 से ज़्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को एक दिन बाद 2 साल पूरे हो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर कब्ज़ा करने की इच्छा की वजह से ही इस युद्ध की शुरुआत हुई थी। हालांकि इतने समय के युद्ध के बाद भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाए और युद्ध अभी भी जारी है। हालांकि रूस की सेना ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रुसी सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रुसी सेना को खदेड़ भी चुकी है। इतने लंबे समय तक इंटरनेशनल सपोर्ट की मदद से यूक्रेन की सेना भी रूस की सेना का डटकर सामना कर रही है। पर अब यूक्रेन की मिलने वाली मदद में कमी आ गई है। पर इतने समय की जंग की वजह से रूस के पास भी हथियारों की कमी हो गई है। ऐसे में रूस की मदद करने के लिए ईरान आगे आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *