आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, CSK vs RCB के बीच पहला मैच
आईपीएल 2024 के 17वें सीजन को लेकर गुरुवार 22 फरवरी को शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल शेड्यूल एक लाइव कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया है। हालांकि फिलहाल शुरुआती दो हफ्तों का कार्यक्रम घोषित किया गया है। क्योंकि मार्च से मई के बीच ही देशभर में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। चुनावों की घोषणा के बाद बीसीसीआई आगे के शेड्यूल का ऐलान करेगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच 22 मार्च को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
