Tuesday, November 17, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने आधी रात में चुपके से मनाया वैलेंटाइन

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के डेट करने को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में खबरें छाई हुई हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया कि दोनो एक-दुसरे को डेट कर रहे हैं। अनन्या और आदित्य को मूवी डेट और एक साथ वेकेशन मनाते हुए स्पॉट किया गया है। दोनों अब अनन्या ने कुछ और इशारे दिए हैं।

अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अनन्या और आदित्य ने आधी रात को सीक्रेट तरीके से जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने एक बड़े हार्ट के शेप में गुब्बारे की तस्वीरें शेयर की। बाद में, उन्होंने दिल और आंखों में आंसू वाली इमोजी के साथ कुछ फूलों की तस्वीरें भी शेयर की है। आदित्य रॉय और अनन्या पांडे की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। फैंस का कहना है कि दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *