देशफीचर्ड

लालू परिवार को मिली बड़ी राहत, राबड़ी, मीसा और हेमा को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल

बिहार की सत्ता हाथ से जाते ही एक बार फिर से लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हालांकि दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में फंसे पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्य्मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों को ने बड़ी राहत दी है। बता दें कि कोर्ट ने 1 लाख के निजी मुचलके पर लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं, इस मामले में कोर्ट ने 28 फरवरी को अगली सुनवाई तय की है। इसके साथ ही कोर्ट की तरफ से आरोपियों की नियमित जमानत के लिए ईडी से जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *