Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

हल्द्वानी हिंसा में अब तक 5 की मौत, DGP ने किया बड़ा खुलासा

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को हुई हिंसा में अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। DGP अभिनव कुमार ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। DGP अभिनव कुमार ने हल्द्वानी के ताजा हालातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हिंसा को लेकर 3 FIR दर्ज की हैं। इस मामले में अब तक 3 उपद्रवियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके अलावा 20 की पहचान हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कर लिया जाएगा। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि यह एक साजिश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की बात कहते हुए एनएसए लगाने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *