Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई, सोना और हीरे की तस्करी मामले में तीन गिरफ्तार, 3.12 करोड़ का माल जब्त


मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार 20-21 सितंबर की रात को दो अलग-अलग मामलों में कुल 2.286 किलोग्राम सोना और हीरे जब्त किए। इन हीरे और सोने की अनुमानित कीमत 1.54 करोड़ रुपये (हीरों की कीमत) और 1.58 करोड़ रुपये (सोने की कीमत) है। यह सोना और हीरा यात्रियों के शरीर, बनियान में बने गुप्त स्थान और पैंट की बेल्ट के पास बनाए गए विशेष स्थानों में छुपाकर रखा गया था। इस मामले में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर कस्टम ने पहले मामले में दुबई से मुंबई पहुंचे एक यात्री को रोककर उसके पास से तस्करी का माल बरामद किया गया, जिसमें 24 कैरेट सोने की 12 छड़ें (कुल वजन 1400 ग्राम) शामिल थीं, जिनकी अनुमानित कीमत 97,00,236 रुपये है। यह सोना यात्री द्वारा पहनी गई पैंट की बेल्ट के पास छुपाया गया था। पूछताछ में यात्री ने बताया कि यह काम उसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे दूसरे यात्री के कहने पर किया गया था। सह-यात्री ने भी अपने बयान में इसे स्वीकार किया। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • हांगकांग से मुंबई आया था यात्री
    दूसरे मामले में हांगकांग से मुंबई आए एक यात्री को एयरपोर्ट पर रोका गया और उसके पास से तस्करी का सामान बरामद किया गया, जिसमें 24 कैरेट सोने के दो कड़े (कुल वजन 886 ग्राम, कीमत 61,38,864 रुपये), एक रोलेक्स घड़ी (मूल्य 13,70,520 रुपये) और प्राकृतिक हीरे (मूल्य 1,54,18,575 रुपये) शामिल थे। सोने के कड़े और रोलेक्स घड़ी यात्री ने पहने हुए थे, जबकि हीरे को यात्री द्वारा पहनी गई बनियान के अंदर विशेष स्थान में छुपाकर रखा गया था। इस मामले में भी एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में कस्टम विभाग जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *