Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

कनाडा में एक और खालिस्तानी आतंकी पर हमला, निज्जर के दोस्त के घर पर गोलीबारी

भारत और कनाडा के बीच चल रहा विवाद अभी भी जारी है। कुछ महीनों पहले दोनों देशों के बीच बिगड़े संबंधों में अभी भी सुधार नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच विवाद की वजह कनाडा में एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या थी। दरअसल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के लिए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत का हाथ होने की बात कही थी। वहीं भारत ने इस आरोप को बेबुनियाद और बेतुका बताया था। इसी वजह से दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई थी और ये संबंध अभी भी सुधरे नहीं हैं। अब हाल ही में कनाडा में एक और खालिस्तानी आतंकी पर हमला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *