Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

दिल्ली में AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल- बोले – बीजेपी के पापों का घड़ा भर चुका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली कर सकती है, तो कल्पना करें कि वह विधानसभा, लोकसभा चुनावों में क्या कर सकती है।

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप ने चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राजधानी की सड़कों पर जाम लगा दिया है। वहीं, भाजपा नेता और कार्यकर्ता आप दफ्तर का के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के प्रोटेस्ट को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा कई रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *