फीचर्डमनोरंजन

चिरंजीवी और वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण

इस साल सिनेमा जगत के दिग्गजों को भी बड़े पुरस्कारों यानी पद्म विभूषण और पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। 132 लोगों के नाम की लिस्टा जारी की गई है। इसमें साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम है वहीं एक्ट्रेस वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप को पद्म भूषण मिलेगा। इनके अलावा फिल्म जगत से जुड़े और सेलेब्स के नाम भी शामिल है।

इस लिस्ट में जो और नाम शामिल हैं उनमें वेकैंया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और भरत नाट्यम डांसर पद्मा सुब्रमण्यम भी है साथ में एक्टर और डायरेक्टर दत्तात्रय अंबादास मयालू,एम फातिमा बीवी, होर्मुसजी एन कामा, यंग लियू, विजयकांत, राम नाइक, गुजराती अखबार जन्मभूमि के ग्रुप एडिटर और सीईओ कुंदन व्यास, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सीपी ठाकुर और भाजपा नेता ओलानचेरी राजगोपाल सहित 17 सेलेब्स को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की सरकार ने घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *