शंख, ढोल और मृदंग के साथ कर्तव्य पथ पर परेड शुरू

देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आज सांस्कृति विरासत ही नहीं, बल्कि देश की ताकत का दम भी दिखाई देगा।आमंत्रित लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस खास मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड में विभिन्न राज्यों थीम पर झांकी हैं। परेड में फ्रांस का 95-सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता भी शामिल है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *