Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हुए विराट कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब ज्यादा वक़्त नहीं बचा है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीरीज के पहले दो मुक़ाबले से बाहर हो गए हैं।

कोहली निजी कारणों के चलते इस सीरीज के पहले दो मुक़ाबले नहीं खेलेंगे। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है। बीसीसीआई ने कहा, ‘विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है। विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से बात की है। कोहली ने इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *