पाकिस्तान चुनाव से पहले इमरान खान को झटका
पाकिस्तान में अगले महीने की 8 तारीख को चुनाव होने वाले वाले हैं। चुनाव में एक महीने से भी कम समय बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियाँ जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव में जीत के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। पाकिस्तान के कई दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में हैं। इनमें देश के पूर्व पीएम इमरान खान भी शामिल हैं। इमरान इस समय जेल में बंद हैं। उन्हें जमानत तो मिल गई है, पर रिहाई अब तक नहीं मिली है। हालांकि चुनाव में उनका जीतना मुश्किल नहीं है, लेकिन उनकी पार्टी पीटीआई की राह इतनी आसान नहीं है। इसी बीच इमरान को चुनाव से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है।