7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे परिणाम

भारत निर्वाचन आयोग ने आज (शनिवार) दोपहर 3 बजे 18वीं लोकसभा के चुनावों का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार नई सरकार के लिए 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं, चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 जून को होगा। चुनाव का ऐलान होते ही पूरे देश में अचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कई अहम जानकारियां दी हैं। इससे पहले शुक्रवार को नव नियुक्ति निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *