Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

भारत ने 13वीं अजेय सीरीज जीत के साथ बनाए ये रिकॉर्ड

भारत ने अफगानिस्तान को इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ भारतीय टीम ने 3 टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों की सीरीज पर 2-0 के साथ कब्जा कर लिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे और याशस्‍वी जायसवाल ने तूफानी अर्धशतक लगाए और भारत को आसान जीत दिलाई। भारत की घर में जून 2019 से ये 13वीं अजेय जीत है। इसके साथ ही इस मैच में कई अन्‍य रिकॉर्ड भी बने हैं।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 60 रनों के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और पूरी अफगानी टीम 172 रन के स्‍कोर पर निर्धारित 20 ओवर खेलकर ऑलआउट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *