Ayodhya Ram Mandir का अक्षत बांट रहे लोगों पर पथराव, धारा 144 लागू, बुलडोजर की तैयारी
सोमवार रात 8:30 बजे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अक्षत बांट रहे राम श्याम कीर्तन ग्रुप पर आसामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना घेर लिया। इस दौरान शहर में तनाव का माहौल हो गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया।
तनाव बढ़ता देख कमिश्नर संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद शाजापुर कलेक्टर ने मगरिया, काछी वड़ा और लालपुर तीन क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने 24 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है जिसमें 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग की टीम और नगर निगम की टीम के साथ आरोपियों के अवैध अतिक्रमण की जानकारी निकाल रहा है। संभवतः उनके अवैध अतिक्रमण को आज ही तोड़ा जाएगा।