Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

एकनाथ शिंदे ही बने रहेंगे महाराष्ट्र के CM, असली शिवसेना का तमगा बरकरार

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) राहुल नार्वेकर ने शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले पर अपना फैसला सुना दिया है। राहुल नार्वेकर ने असली पार्टी पर उद्धव गुट की दलील खारिज कर दी है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट को असली शिवसेना बताया है। नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना प्रमुख का पद संवैधानिक नहीं है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही सबसे ऊपर है। उन्होंने दोनों गुटों के विधायकों अयोग्य नहीं ठहराया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद पर बने रहेंगे।

महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने अपना फैसला पढ़ते हुए कहा, शिवसेना प्रमुख के तौर पर अकेले उद्धव ठाकरे के पास एकनाथ शिंदे को पार्टी नेता के पद से हटाने का अधिकार नहीं था। यह फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही कर सकती है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्थान सबसे ऊपर है। इसलिए एकनाथ शिंदे को हटाने का अधिकार उद्धव ठाकरे को नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *