Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

नए सीएम हाउस में क्यों नहीं शिफ्ट हो रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय?

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फिलहाल रायपुर स्थिति पुराने सीएम हाउस में ही रहेंगे। नवा रायपुर में बने सीएम हॉउस में शिफ्ट होने के लिए अभी उन्हें और इंतजार करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुराने बंगले में ही रहने का फैसला किया है। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही यह कयास लगने शुरु हो गए थे कि नए सीएम नवा रायपुर रहेंगे। नवा रायपुर में बने सीएम हॉउस की सुरक्षा को लेकर कई अहम प्रोटोकॉल फॉलो करना बाकी है। यही कारण है कि राज्य के चौथे मुख्यमंत्री फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में ही रहेंगे।

सीएम हाउस नवा रायपुर में बनकर तैयार हो गया है लेकिन अभी तक सिक्योरिटी ऑडिट नहीं हुआ है। फिलहाल गृह विभाग ने सुरक्षा मानकों को देखने के बाद ही 11 मंत्रियों नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर के सिविल लाइन, शंकर नगर और जेल रोड में बंगला आवंटित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *