Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

‘हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिये…’ अमिताभ बच्चन का तगड़ा पोस्ट

मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर दो देशों में जंग छिड़ी हुई है। हर तरफ इसी विवाद को लेकर चर्चा हो रही है। बयानबाजी हो रही है और सियासत भी चरम पर है। बॉलीवुड सितारे भी इस विवाद में कूद चुके हैं। अब अमिताभ बच्चन ने भी लक्षद्वीप को लेकर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट शेयर किया है और लिखा है कि हम भारत हैं और आत्मनिर्भर हैं। हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए।

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘वीरू पाजी… ये बहुत प्रासंगिक है और हमारी धरती की सही भावना के अनुरूप है… हमारे अपने लोग सबसे अच्छे हैं… मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे आश्चर्यजनक रूप से सुंदर जगह हैं… खूबसूरत पानी के तट और अंडरवॉटर का एक्सपीरियंस तो शानदार है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *