मौत से पहले मुख्तार का बेटे उमर से फोन पर आखिरी बात तो सुनिए

बांदा/लखनऊ: हम खड़े नहीं हो पा रहे हैं। शरीर में हिम्मत ही नहीं बची है। मैं बोल भी नहीं पा रहा हूं। लग नहीं रहा है कि ज्यादा बच पाएंगे। मेरी रूह रह जाएगी और बॉडी तो चली जाएगी। सिर्फ एक वक्त की ही नमाज पढ़ पा रहा हूं। बहुत बेहोशी टाइप की हो जा रही है। मैंने 18 मार्च से ही रोजा नहीं रखा है। ये शब्द मुख्तार अंसारी के हैं, जिसे मौत से पहले आखिरी ऑडियो बताया जा रहा है। जेल में बंद माफिया की अपने बेटे उमर अंसारी के साथ फोन पर हुई बातचीत वायरल हो गई है।

वायरल वीडियो मुख्तार की मौत से 1 या 2 दिन पहले का बताया जा रहा है। इसमें मुख्तार अपनी खराब हालत के बारे में बता रहा है। बेटा उमर बोलता है- आप हिम्मत बनाए रखिए पापा। आपसे ज्यादा हिम्मत किसके पास है। कुछ भी करके रोज बात कर लिया करिए। रमजान का पाक महीना है। इंशाअल्लाह हम लोग जल्द ही हज करेंगे। हम जल्द ही आपके लिए खजूर और जमजम लेकर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *