रणधीर जायसवाल बने विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता
नई दिल्ली: सीनियर डिप्लोमैट रणधीर जायसवाल को विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता बनाया गया है। रणधीर जायसवाल ने अरिंदम बागची की जगह ली है। बागची को संयुक्त राष्ट्र (UN) और जिनेवा में अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। रणधीर जायसवाल ने नए प्रवक्ता के रूप में कार्यभार संभाल भी लिया है। 1998 बैच के IFS अधिकारी जयसवाल पिछले कार्यकाल में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यरत थे। 20 से अधिक वर्षों की सेवा में जयसवाल क्यूबा, दक्षिण अफ्रीका, पुर्तगाल और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी मिशन में भी रहे हैं।