असम-मणिपुर में बाढ़ का हाहाकार! 56 लोगों की मौत, 21 लाख लोग प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद
देशभर में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में भारी बारिश होने से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मणिपुर और असम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। बडी संख्या में लोग अभी लापता बताए जा रहे है। हजारों लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दोनों राज्यों खूब बारिश होने वाली है। आईएमडी ने असम और मणिपुर में भारी बारिश जारी है और आने वाले दिनों दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।