नए साल में नया कानून- कार, बाइक चलाने वालों की बढ़ सकती है मुसीबत
एलपीजी, पेट्रोल और डीजल टैंकर ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे प्रदेश भर के पेट्रोल पंपों में डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति थम गई है। अभी सोमवार तक के लिए पंपों में स्टॉक हैं इसके बाद से समस्या शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हड़ताल में आईओसी/बीपीसी के टैंकर चालक ही शामिल हैं।
अभी एचपी के चालकों ने हड़ताल को समर्थन नहीं दिया है। बता दें कि चालक संघ हिट एंड रन दुर्घटनाओं के मामले में नए दंडात्मक कानून के हालिया अधिनियम का विरोध कर रहे हैं। यह हड़ताल सोमवार से तीन दिन होनी थी। टैंकर ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति स्थानों आईओसी/बीपीसी लखोली टर्मिनल (रायपुर), आईओसी कोरबा टर्मिनल और बॉटलिंग प्लांट पर हड़ताल पर चले गए।
