छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, CM विष्णु के पास 5 मंत्रालय
रायपुर: छत्तीसगढ़ में लंबे समय के इंतजार के बाद अब मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो चुका है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास पांच विभाग रखे हैं। इसके साथ ही दोनों डेप्युटी सीएम को भी अहम विभाग दिए गए हैं। आइए जानते हैं, किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है।
सीएम साय के पास 5 विभाग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज, जनसंपर्क, परिवहन और आबकारी विभाग अपने पास रखा है। पहले डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण साथ पीएचई, विधि, और नगरीय प्रशासन विभाग को मंत्री बनाया गया है। गृह विभाग की कमान डिप्टी सीएम विजय शर्मा को सौंपा गया है। इसके साथ ही शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ तकनीकी शिक्षा, रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है।