ITR फाइल करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने तीन महीने पहले जारी किए ये फॉर्म
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले टैक्सपेयर्स के लिए काम की खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी कर दिए हैं। इस बार वित्त वर्ष खत्म होने से तीन महीने पहले ही ये आईटीआर फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। आईटीआर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 होगी। इस तरह से अंतिम तिथि से सात महीने पहले ही यह फॉर्म जारी हो गए हैं। आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म एक और चार को अधिसूचित कर दिया है। इस फॉर्म को 50 लाख रुपये तक की कुल सालाना आय वाले व्यक्ति और इकाइयां भरते हैं।
