Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

प्रभास की ‘सलार’ ने ओपनिंग डे पर रचा इतिहास

प्रभास की ‘सलार’ ने ओपनिंग डे पर इतिहास रच दिया है। शुक्रवार, 22 दिसंबर को किसी सुनामी की तरह रिलीज इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड के परखच्‍चे उड़ा दिए हैं। प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी ‘सलार’ साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्‍म बन गई है। इतना ही नहीं, यह अब तक देश में सबसे तगड़ी ओपनिंग वाली टॉप-10 की लिस्‍ट में भी चौथे नंबर पर आ गई है। इस लिस्‍ट में 10 में से 4 फिल्‍में प्रभास की हैं। साल 2023 में अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘जवान’ के नाम था, जो अब टूट चुका है। इतना ही नहीं, जिस ‘डंकी’ वर्सेस ‘सलार’ की बीते दो हफ्तों से लगातार चर्चा थी, उसमें प्रभास की की ‘सलार’ के आगे शाहरुख की ‘डंकी’ घुटनों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *