JDU अध्यक्ष पद से ललन सिंह की विदाई तय, नीतीश संभालेंगे पार्टी की कमान
नीतीश कुमार ललन सिंह के कामकाज, लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर नाराज हैं।
बिहार की सत्ता पर 18 सालों से राज कर रही जनता दल युनाटेड (JDU) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांस राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 29 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ललन सिंह को जेडीयू अध्यक्ष के पद से हटा कर खुद पार्टी की कमान संभाल सकते हैं।
ललन सिंह को पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद नीतीश खुद पार्टी अध्यक्ष के पद को संभालेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम को उनके विश्वासपात्रों ने सलाह दी है कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष का पद संभालना चाहिए, क्योंकि इससे पार्टी के भीतर किसी भी तरह की कलह से बचने में मदद मिलेगी। वहीं, ललन सिंह की जगह किसी नए चेहरे को अध्यक्ष बनाने से कलह शुरू हो सकती है।