Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

कौन हैं हॉन्गकॉन्ग के जिमी लाई, जो चीन के सामने तनकर खड़े हैं

नई दिल्ली. चीन की वामपंथी सरकार के मुखर आलोचक रहे हॉन्गकॉन्ग के 76 वर्षीय मीडिया टायकून जिमी लाई पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप लगे हैं। चीन का खुलकर विरोध करने के कारण इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है। दोषी पाए गए तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। लोकतंत्र समर्थक छवि वाले जिमी चीन सरकार के तमाम आरोपों को खारिज करते हैं। जानिए कौन हैं जिमी लाई?

लाई के खिलाफ सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट लिखने के आरोप हैं। चार्जशीट के मुताबिक उन्होंने पश्चिमी देशों से चीन और हॉन्गकॉन्ग पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है। अभियोजन पक्ष की दलील है कि उनके लेखों से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *