खेलफीचर्ड

वर्ल्ड कप में कमाल करने वाले मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने 2023 के नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप ने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। शमी के अलावा 25 और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसमें पैरा एथलीट शीतल देवी का भी नाम शामिल है। सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए उसी दौरान दिए जाएंगे। राष्ट्रपति खिलाड़ियों को अवॉर्ड देंगी।

बैडमिंटन कोर्ट पर कमाल करने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *