Google Analytics Meta Pixel
खेल

72 पारियों से शतक से महरूम बाबर, कोहली की क्लासिक वापसी के आगे ट्रोलर शांत

नई दिल्ली : एशिया कप टी20 के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान हो चुका है। पाकिस्तान की टीम में 2018 एशिया कप के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट न तो बाबर आजम होंगे और न ही मोहम्मद रिजवान। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों को फिलहाल टी20 के प्लान से बाहर कर दिया गया है। कभी टीम के मुख्त स्तंभ माने जाने वाले ये दो खिलाड़ी अब स्क्वॉड में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं। दोनों का फॉर्म हाल फिलहाल में खराब रहा है। कभी विराट कोहली के शतक नहीं लगा पाने पर उनके लिए ट्वीट कर, उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करने वाले बाबर की अब खुद की बोलती बंद हो गई है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछली 72 पारियों से शतक लगा पाए हैं। यह एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड है, जो बाबर के करियर के लिए भी घातक साबित हो सकती है।

सितंबर 2023 से बाबर के आंकड़े

दरअसल, तीनों प्रारूपों को मिलाकर बाबर सितंबर 2023 से 72 पारियां खेल चुके हैं और शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2139 रन बनाए हैं और औसत 31.45 का रहा है। इनमें 18 अर्धशतक हैं और सर्वश्रेष्ठ पारी 81 रन की रही है। हालांकि, शतक के लिए उन्हें जूझना पड़ा है। बाबर का टी20 प्रारूप से पाकिस्तान की टीम से बाहर होना बताता है कि उनकी अहमियत कम हुई है। बाबर की तुलना एक वक्त विराट से की जाती थी, जो कि बेतुका था।

2022 में जब बाबर ने कोहली के लिए ट्वीट किया था, तो कोहली ने बड़ी सरलता से उसका जवाब दिया था और अपने जवाब से सभी का दिल जीता था। साथ ही ट्रोल करने की बाबर की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया था। बाबर और रिजवान की गैरमौजूदगी में एक युवा पाकिस्तानी टीम खेलने उतरेगी, जिसकी कमान सलमान अली आगा संभालेंगे। एशिया कप टी20 का आगाज नौ सितंबर से होने जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *