Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

कारोबारी के 50 ठिकानों से निकला 4 करोड़ ब्लैक मनी

आयकर विभाग ने दाल कारोबारी, अनाज आढ़़तिया( ब्रोकर) और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के ठिकानों से 4 करोड़ की ब्लैक मनी सीज की गई है। तलाशी में बड़ी संख्या में बोगस दस्तावेज लेनदेन के पेपर और कच्चे का हिसाब मिला है। इसकी जांच कर कारोबारी से पूछताछ की जा रही है।

बता दे कि आयकर विभाग की टीम ने 14 दिसम्बर को रायपुर में तेलघानी नाका, गंजपारा, फाफाडीह, फरिश्ता काम्पलेक्स, सिलतरा, भनपुरी, गोंदवारा स्थित 30 गोदाम और दफ्तर के साथ ही देवेन्द्र नगर, शंकर नगर, चौबे कॉलोनी एवं समता कॉलोनी स्थित 20 घर में छापा मारा था। इस समय कारोबारियों के सभी ठिकानों में लेनदेन के दस्तावेजो, कम्प्यूटर, लैपटाॅप, स्टॉक और टर्न ओवर की जांच की जा रही है।छापे का यह कार्रवाई दोपहर 1 बजे कारोबारियों के सभी ठिकानों में एक साथ की गई है। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की 350 सदस्यीय संयुक्त टीम शामिल है। वहीं सुरक्षा के लिए करीब 200 सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। बताया जाता है कि टैक्स चोरी और लगातार कम रिटर्न जमा करने के इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *